फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूनी संघर्ष में सिंगा के पूर्व प्रधान लहूलुहान

Thu, 10 Nov 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
हरोली उपमंडल के सिंगा में दो गुटों में जमकर खूनी संघर्ष हुआ। वारदात में तेजधार हथियारों के वार से सिंगा पंचायत के पूर्व प्रधान जसविंद्र सिंह बिंदु सहित चार लोग घायल हो गए हैं। पूर्व प्रधान को लहूलुहान हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। इनके सिर पर टांके लगाए गए हैं।
विज्ञापन


पूरा मामला पुरानी रंजिश को लेकर बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सिंगा के पूर्व प्रधान जसविंद्र सिंह बिंदु और सिंगा के ही बिक्र कुमार के गुटों में वीरवार को पुरानी रंजिश के चलते मारपीट हो गई। वारदात में तेजधार हथियारों का भी जमकर इस्तेमाल किया गया। इसमें पूर्व प्रधान बिंदु, उनके भाई जसवीर सिंह और दूसरे गुट से बिक्र कुमार समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बिंदु के सिर पर तेजधार हथियार से दो वार किए गए हैं, जिससे उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

दूसरी ओर से बिक्र कुमार ने भी बिंदु गुट पर तेजधार हथियारों से वार कर उन्हें घायल करने के आरोप लगाए हैं। घायलों को ऊना अस्पताल में दाखिल किया गया है। डीएसपी हरोली अमित शर्मा ने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में क्रॉस केस दर्ज कर लिया है। हालांकि, अभी पूर्व प्रधान की हालत गंभीर होने के चलते बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। बहरहाल, पुलिस ने मामले की आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें