। बड़े भाई के साथ घर में खेल रही सात साल की मासूम के साथ गांव के दो किशोरों ने सोमवार दोपहर गैंगरेप किया। किशोरों ने बच्ची को गैंगरेप के बारे में किसी से न बताने की धमकी भी दी। शाम को जब किशोरी की मां घर पहुंची तो बच्ची ने अपनी मां को रोते हुए घटना की जानकारी दी।
इस मामले में बच्ची की मां ने मंगलवार को थाना कटरा बाजार में दो किशोरों के खिलाफ गैंगरेप व पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना कटरा बाजार क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली सात साल की मासूम बच्ची की मांग ने थाना कटरा बाजार में मंगलवार को दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि सोमवार को वह बाहर गई थी।
उसकी सात साल की मासूम बच्ची और नौ साल का बेटा घर में थे। मासूम बच्ची की मां के मुताबिक दोपहर में गांव के दो किशोर उसके घर आए और उसकी मासूम बेटी को घर के बरामदे में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। दोनों किशोरों ने मासूम बच्ची को गैंगरेप के बारे में किसी से न बताने की धमकी दी।
मासूम बच्ची की मां जब घर पहुंची तो बेटी ने उसे गैंगरेप के बारे में बताया। इस मामले में मासूम बच्ची की मां ने थाना कटरा बाजार में दोनों किशोरों के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष कटरा बाजार धर्मपाल सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।