फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घनारी में दो गुटों में मारपीट, चार घायल

Sun, 29 Jan 2017 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गगरेट
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
क्षेत्र के समीपवर्ती गांव घनारी में दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। घटना में चार लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक पहले पक्ष से पीड़िता मीना कुमारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जब वह अपने पति के साथ कार में घर को जा रही थीं तो गांव के कुछ लोगों ने उनका रास्ता रोककर मारपीट की।
विज्ञापन


उनके पति ने जब छुड़ाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई। इस मारपीट में उन्हें चोटें भी आई हैं। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से दिव्य ज्योति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार देर सायं वह अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल पर अपने घर जा रहा था तो रास्ते में गांव के कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की। उधर, डीएसपी अंब जितेंद्र चौधरी ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें