फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम पिन नंबर पूछ निकाले 85 हजार

Wed, 11 May 2016 07:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चिंतपूर्णी
विज्ञापन
एटीएम - फोटो : concept photo
विज्ञापन
एटीएम कार्ड का पिन नंबर जानकर अज्ञात शातिर ने गुण मधवाणा गांव के एक व्यक्ति को 85 हजार की ठगी का शिकार बना डाला। पीड़ित को ठगी का एहसास उस समय हुआ, जब वह बैंक में खाते से पैसे निकलवाने पहुंचा। बैंक खाते से पैसे ऐंठने की बात पता चलते ही पीड़ित के होश उड़ गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को भी सौंपी है, जिस पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक गुण मधवाणा निवासी जगवीर सिंह को उसके मोबाइल नंबर पर कॉल आई। इसमें अज्ञात व्यक्ति ने खुद को बैंक कर्मचारी होने का हवाला देते हुए कहा कि आपका एटीएम कार्ड बंद हो गया है।
विज्ञापन


जालसाज ने जगवीर को अपनी बातों में उलझाते हुए कहा कि हमें अपना पिन नंबर बताएं, जिससे हम आपको नया पिन नंबर दे सकें और आपके खाते की सारी राशि सुरक्षित रहे। जगवीर सिंह ने शातिरों की बातों में फंसते हुए अपना पिन नंबर बता दिया। पिन बताने के कुछ समय बाद ही उसके एटीएम के माध्यम से अज्ञात शातिरों ने बैंक खाते से 85 हजार की राशि निकाल ली। पीड़ित जसवीर सिंह को उसके खाते से रकम निकाले जाने का खुलासा तब हुआ, जब वह बैंक में पैसे निकलवाने पहुंचा। बैंक कर्मचारी ने बताया कि उनके खाते से एटीएम के माध्यम से 85 हजार की नकदी निकाली जा चुकी है। इस पर पीड़ित ने उन नंबरों पर भी संपर्क करना चाहा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। उधर, डीएसपी अंब जितेंद्र चौधरी ने कहा कि बैंक कभी भी किसी के खाते अथवा एटीएम का पिन या पर्सनल जानकारी नहीं मांगता है। इस तरह की कॉल्स आने पर कोई भी निजी जानकारी शेयर न करें और पुलिस को तुरंत सूचना दें। उन्होंने कहा कि किसी के भी बहकावे में न आएं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें