अंब में टुल्लू पंप बंद करने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति को चोटें आई हैं। जानकारी के मुताबिक उपमंडल मुख्यालय अंब के प्रतापनगर बेला के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि वह एक निजी उद्योग में काम करता है।
शुक्रवार सुबह के करीब 7 बजे टुल्लू पंप को लेकर उसका चाचा से विवाद हो गया। आरोप लगाया कि उसके साथ गालीगलौज किया गया। इसी दौरान दो और व्यक्ति वहां आ गए और उन्होंने रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान आरोपी ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। डीएसपी अंब जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।