फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

Sat, 18 Feb 2017 07:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर पुराना होशियारपुर रोड के समीप बने एक कुएं में प्रवासी व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान कालू (40) पुत्र काले राम निवासी मुरादाबाद उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन


मामले की सूचना मिलने के बाद दमकल कर्मियों ने शव को बाहर निकाला और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। व्यक्ति की हत्या है या आत्महत्या इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह पुराने होशियापुर रोड पर प्रवासी मजदूरों के बच्चे स्कूल जा रहे थे। बच्चों ने सड़क किनारे कुएं में शव होने की सूचना स्थानीय दुकानदारों सहित परिजनों को दी। जिस पर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दमकल विभाग की मदद से शव को बाहर निकाला और प्रवासी मजदूरों से व्यक्ति के बारे में पूछा। जिस पर व्यक्ति की पहचान कालू के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि मृतक मजदूरी करता था।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल में भेज दिया है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जंाच कर रही है। मामले को लेकर परिजनों के बयान भी दर्ज किए हैं। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद हो पाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें