फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैहतपुर में शातिर ने तोड़े दो गाड़ियों के शीशे

Sat, 18 Feb 2017 07:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना
विज्ञापन
कार के टूटे शीशे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार रात को शातिरों ने दो गाड़ियों के शीशे तोड़कर कारों को क्षतिग्रस्त कर दिया है। वारदात के पीछे शातिरों की क्या मंशा है, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


पुलिस ने कार मालिकों की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगों के बाहर खड़ी कारों को शुक्रवार रात के वक्त अज्ञात शरारती तत्वों ने दो कारों के शीशे तोड़ डाले। शरारती तत्वों ने टाटा सफारी नंबर एमएच 31डीए-1234 तथा पीबी 12यू-9055 को भारी नुकसान पहुंचाया है।

कुछ दिनों पहले भी शातिरों ने कुछ गाड़ियों के शीशे तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया था। इसके अलावा भटोली रोड पर एक स्कूली बस के भी शीशे तोड़ने का मामला सामने आया है। कुछ रोज पूर्व ही स्थानीय नगर परिषद की अध्यक्षा मंजू चंदेल की कार को भी शातिर अपना निशाना बना चुके हैं। मैहतपुर के एक उद्योगपति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी गाड़ी उद्योग के बाहर खड़ी की थी। शनिवार सुबह देखा तो गाड़ी के शीशे टूटे हुए थे।
विज्ञापन


वहीं समीप वाली गली में शरारती तत्वों ने एक अन्य गाड़ी को अपना निशाना बनाया है। शरारती तत्वों ने मात्र कारों के शीशे तोड़े हैं, हालांकि उनमें रखा सामान सुरक्षित है। चौकी प्रभारी अंजन पाल ने कहा कि उद्यमियों की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। उद्योग संघ के पूर्व अध्यक्ष बलराम चंदेल, पीसी शर्मा समेत अनेक अन्य उद्यमियों ने कहा कि तोड़-फोड़ करने वाले तत्वों को जल्द दबोचा जाए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें