फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गगरेट में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

Wed, 10 Aug 2016 07:13 PM IST
अमर उजाला गगरेट (ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट-होशियारपुर मार्ग पर आशादेवी के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। मृतक ने हल्के भूरे रंग की कमीज पहन रखी थी। अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह गगरेट पुलिस को शव मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की, तो मृतक के पास से कोई दस्तावेज बरामद नहीं हुआ। जिससे उसकी पहचान हो सके। उधर, थाना प्रभारी गौरव भारद्वाज का कहना कि पुलिस ने शव कब्जे में लेकर ऊना अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, पड़ोसी राज्य पंजाब के थानों को भी सूचित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें