फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के चार माह बाद युवक की मौत

Mon, 08 Aug 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गगरेट
विज्ञापन
dead body - फोटो : demo
विज्ञापन
गगरेट-मुबारिकपुर मार्ग पर स्थित एक निजी होटल के पास पेश आए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान रोहित (28) पुत्र विरेंद्र कुमार निवासी रतनपुरा फगवाड़ा पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर मामले की आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बाइक सवार महाकालेश्वर में माथा टेकने आए हुए थे। जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह रोहित अपने दोस्त अभिषेक के साथ बाइक पर महाकालेश्वर माथा टेकने के बाद वापस घर लौट रहा था कि ट्रक को ओवरटेक करते समय अचानक सामने से आ रही गाड़ी से अचानक ब्रेक लगाने के कारण बाइक पर पीछे बैठा रोहित संतुलन खो बैठा और मुंह के बल नीचे गिरने से लहूलुहान हो गया, जिसे फौरन अचेत अवस्था में अंब अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां चिकित्सकों ने रोहित कुमार को मृत घोषित कर दिया। मृतक रोहित दिव्यांग था, उसके टांग नहीं थी। बताया जा रहा है कि रोहित की चार महीने पहले ही शादी हुई थी, जो घर की आजीविका चलाने के लिए फगवाड़ा में फ्रूट की रेहड़ी लगाता था। उधर, गगरेट थाना के एसएचओ गौरव भारद्वाज ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें