उपमंडल अंब के कुठेड़ा खैरला में सुनसान जगह पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। इसकी अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार रात को गांव के लोगों ने इस शव को देखकर पुलिस को सूचित किया।
इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय ऊना भेज दिया। उधर, इस संबंध में अंब के डीएसपी जितेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मृतक की उम्र करीब 55 वर्ष है, जिसकी शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अज्ञात व्यक्ति की मौत के कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही खुलासा हो पाएगा।