फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिछड़ों को अपनों से मिलाएगी पुलिस

Fri, 15 Jan 2016 06:50 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ऊना। जिले के कई स्थानों पर लावारिस रह रहे बच्चों को उनके अपनों के सुपुर्द करने के लिए उनके चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए जिला पुलिस ने विशेष अभियान छेड़ दिया है।

‘ऑपरेशन स्माइल’ के नाम से शुरू की जा रही मुहिम को सिरे चढ़ाने के लिए पुलिस विभाग ने उपमंडल स्तर पर चार टीमों का गठन किया है। इन टीमों में 15 पुलिस कर्मचारियों को ऑपरेशन को मुकम्मल करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह ऑपरेशन 16 जनवरी से 31 जनवरी 2016 तक चलेगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को इसी सिलसिले में झलेड़ा स्थित पुलिस लाइन में ‘ऑपरेशन स्माइल’ के लिए गठित की गई टीमों के लिए वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता एएसपी वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने की। टीमों में शामिल किए पुलिस जवानों को संबोधित करते हुए एएसपी ने ऑपरेशन को सफल बनाने के लिए अहम टिप्स भी दिए। एएसपी ने बताया कि ये टीमें जिले के शेल्टर होम, प्लेटफार्म, बस अड्डों, पर्यटक व धार्मिक स्थलों में रह रहे लावारिस और गुमशुदा बच्चों की पहचान करेंगे। इसके बाद उनके अभिभावकों का पता लगाया जाएगा ताकि उन्हें बिछुड़े बच्चों को अपनों के सुपुर्द करने में मदद मिल सके।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विभाग के आलाधिकारियों के दिशा-निर्देशों पर इस ऑपरेशन को शुरू किया गया है। वर्कशॉप के दौरान डीएसपी हरोली अमित शर्मा व लॉ ऑफिसर चंद्रशेखर भाटिया ने भी कर्मचारियों को ‘ऑपरेशन स्माइल’ के बारे में अहम टिप्स दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें