फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग में झुलसी बच्ची की मौत

Tue, 15 Dec 2015 07:20 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, ऊना।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के वार्ड नंबर चार में बीते माह आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से  झुलसी डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची ने चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


पिछले काफी दिनों से बच्ची का चंडीगढ़ में उपचार चल रहा था। लेकिन स्वास्थ्य में कोई सुधार न होने से मासूम की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मामले के संदर्भ में आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार 24 नवंबर को वार्ड चार के रिहायशी मकान के एक कमरे में अचानक आग लग गई थी। घटना के दौरान कमरे में सो रहे दो बच्चे आग की चपेट में आने से झुलस गए थे।
विज्ञापन


उन्हें लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया था। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक बच्ची रोशनी की नाजुक हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन


लेकिन कई दिनों तक उपचाराधीन रहने के बावजूद हालत में सुधार न आने के चलते बच्ची की मौत हो गई। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस कर्मियों को चंडीगढ़ भेजा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें