फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना से चोरी कार अनंतनाग में मिली

Mon, 10 Apr 2017 10:39 PM IST
अमर उजाला, ब्यूरो,ऊना।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय मेन बाजार से दो महीने पहले चोरी हुई कार पुलिस ने जेएंडके के अनंतनाग से बरामद कर ली है। कार खरीदने वाला पुलिस को देखते ही मौके से फरार हो गया। पुलिस कार को ऊना ले आई है और कार खरीदने वाले की तलाश में छापामारी कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार ऊना पुलिस ने कार चोरी के आरोप में गिरफ्तार गिरोह के मुख्य सरगना बलविंद्र पाल सिंह उर्फ बंटी निवासी आदमपुर के खुलासों पर वाहन चोरी की वारदातों को सुलझाया है। पुलिस ने ऊना से चोरी की गई ईको, बीट, मारुति को पहले ही बरामद कर लिया है, जबकि 15 फरवरी को ऊना बाजार से चोरी बीट कार को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिला से बरामद किया है।

गौर रहे कि ऊना के मेन बाजार से 15 फरवरी की रात चंदन नागपाल की कार चोरी हो गई थी। पुलिस ने कार मालिक चंदन नागपाल की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार गिरोह के मुख्य बलविंद्र पाल सिंह उर्फ बंटी से सख्ती से पूछताछ की। उसने कार को अनंतनाग में बेचे जाने की बात कबूली। पुलिस ने जेएंडके के अनंतनाग में दबिश देकर ऊना से चोरी कार को बरामद कर लिया।
विज्ञापन


उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि पुलिस ने ऊना से चोरी कार को अनंतनाग से बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि मामले में आरोपी कार चोर सरगना को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें