फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी की हत्या कर लूटी कार होशियारपुर से बरामद

Mon, 18 Apr 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गगरेट/ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट के कारोबारी कश्मीर हत्या मामले में हत्यारोपियों की ओर से लूटी गई मृतक की गाड़ी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। वहीं, होशियारपुर के सराफा बाजार से पुलिस ने मृतक की वह अंगूठी भी बरामद कर ली है। जिसे हत्या के बाद उसकी उंगली से निकाल कर आरोपियों ने एक सुनार को बेच दिया था। अंगूठी बेचने वाले सुनार ने आरोपियों की शिनाख्त कर दी है। हालांकि अभी तक एक आरोपी फरार चल रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 25 मार्च की रात गगरेट के शिवबाड़ी में कारोबार करने वाले मवा सिंधियां निवासी कश्मीर सिंह का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी गई थी। लूट के इरादे से अंजाम दी गई वारदात के दौरान आरोपी उनकी कार, कैश और सोने की अंगूठी समेत मोबाइल आदि लेकर फरार हो गए थे।

 पुलिस जांच के दौरान गगरेट में ही काम करने वाला होशियारपुर निवासी अमरेंद्र सिंह नागरा मर्डर का मुख्य आरोपी निकला। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पिछले दिनों उसकी निशानदेही पर कश्मीर सिंह की कार की नंबर प्लेट बरामद की गई थी। बाद में अमरेंद्र ने बताया कि उसने और हत्याकांड में शामिल रहे दो अन्य लोगों ने गाड़ी को होशियारपुर में आपराधिक प्रवृति के लोगों को बेच दिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने सूत्र स्थापित कर जब गाड़ी खरीदने वालों से संपर्क किया तो उक्त लोग गाड़ी को होशियारपुर स्थित चंडीगढ़ रोड पर छोड़कर फरार हो गए। गाड़ी को रविवार शाम बरामद किया गया। गाड़ी से इस हत्याकांड बारे काफी साक्ष्य मिलने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा आरोपी अमरेंद्र सिंह ने पुलिस रिमांड के दौरान उस दुकान की निशानदेही करवाई जहां उन्होंने मृतक की अंगूठी बेची थी। रविवार को अंगूठी होशियारपुर के सराफा बाजार स्थित ज्वेलर की दुकान से बरामद की गई। ज्वेलर ने भी आरोपियों की शिनाख्त की है।
विज्ञापन


उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि मामले में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही अन्य शातिरों को धर दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें