फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस चोर गिरोह का एक सदस्य काबू

Mon, 18 Apr 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, दौलतपुर चौक (ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सलोह बैरी में भैंस चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को होशियारपुर से पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपी को अंब कोर्ट में पेश किया गया। जहां अदालत ने आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन


गौर रहे कि 12 सितंबर, 2015 को सलोह निवासी सतीश कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी दो भैंसों को गाड़ी में पशुओं का अवैध कारोबार करने वाले लोग उठाकर ले गए हैं। पुलिस ने गाड़ी की शिनाख्त कर उसे अपने कब्जे में ले लिया था। लेकिन, आरोपी फरार चल रहे थे। सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर एएसआई हरजीत सिंह, एचसी ईलमदीन की अगुवाई में पुलिस टीम ने आरोपी अमरदीप निवासी बुलोबाल जिला होशियारपुर को गिरफ्तार कर लिया।

उधर, एएसआई हरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी को कोर्ट ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है, जबकि दूसरा आरोपी सतपाल सिंह निवासी कोटली जिला जालंधर अभी फरार है। जिसकी धरपकड़ को छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें