फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार व ऑटो रिक्शा की टक्कर में तीन घायल

Wed, 19 Apr 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस थाना अंब के तहत मुबारिकपुर में कार व ऑटो में हुई जबरदस्त टक्कर में तीन लोग गंभीर घायल हुए हैं। घायलों को 108 की मदद से अंब अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस ने भी मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक फिरोजपुर कैंट, पंजाब निवासी श्रद्धालु मंगलवार रात ऑटो में सवार होकर चिंतपूर्णी मंदिर से माथा टेकने पहुुंचे हुए थे। बुधवार सुबह 4 बजे सभी श्रद्धालु चिंतपूर्णी से वापस मुबारिकपुर की ओर लौट रहे थे कि बॉंबे पिकनिक स्पॉट के समीप सामने से आ रही कार के साथ जबरदस्त टक्कर हो गई।

हादसे दोनों वाहनों में करीब आधा दर्जन लोगों को चोटें पहुंची है। इनमें से ऑटो सवार प्यारा (38), रानी (30) व मोहना (35) को गंभीर हालत में 108 की मदद से अंब अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर तीनों का उपचार जारी है।
विज्ञापन


मामूली रूप से घायल अन्यों को प्राथमिक उपचार दिया गया। 108 संस्था के ऊना व हमीरपुर के प्रभारी पंकज शर्मा ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही तुरंत 108 एंबुलेंस को घटना स्थल पर भेजा गया व घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। उधर, डीएसपी अंब जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायलों के ब्यान कलमबद्ध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें