फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से युवक ने चोरी नकदी, दबोचा

Tue, 05 Jul 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
फुटेज में कैद चोरी का अारोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर सब्जी मंडी के समीप एक कॉन्फेक्शनरी की दुकान से चोरी कर रहे एक युवक को रंगे हाथों पकड़ा। इस दौरान स्थानीय दुकानदारों ने आरोपी युवक की खूब धुनाई की। युवक से चुराई नकदी भी हासिल की गई। दुकान मालिक की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवक गल्ले से हजारों रुपये की नकदी उठाते हुए दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक दुकानदार बलराम ने बताया कि रोजाना की तरह मंगलवार शाम प्रवासी युवक दुकान में सामान रखने के लिए आया था। वह और उनकी पत्नी काम में व्यस्त थे कि युवक ने मौका देखते ही गल्ले से करीब 26 हजार रुपये की नकदी उठा ली और मौके से गायब हो गया। कुछ देर बाद जब दुकानदार ने गल्ले में देखा तो नकदी गायब थी, जिससे उनके होश उड़ गए। इसी दौरान उन्होंने फौरन सीसीटीवी फुटेज की रिकार्डिंग खंगाली तो देखा कि प्रवासी युवक नकदी लेकर फरार हो गया है। दुकानदार और साथ लगते दुकानदारों ने योजनाबद्ध तरीके से युवक को धर दबोचा और उसकी खूब धुनाई कर डाली।

शुरू में युवक नकदी उठाने में आनाकानी करने लगा, लेकिन जब उसे सीसीटीवी रिकार्डिंग दिखाई, तो युवक ने नकदी उठाने की बात स्वीकार कर ली। वहीं, लगभग 19 हजार रुपये की नकदी लौटा दी। उसने अन्य पैसे बाद में लौटाने को कहा। इस दौरान युवक के माता-पिता को भी मौके पर बुलाया गया। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें