क्षेत्र की जवाहर मार्केट के समीप हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान सुखबीर निवासी नंगल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक सुखबीर नंगल में निजी कंपनी में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात था। बुधवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे सुखबीर बैंक ऑफ बड़ौदा के समीप सड़क पार कर रहा था कि तभी दूसरी ओर से एक एक्टिवा ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर हालत में युवक को बीबीएमबी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, जांच अधिकारी एएसआई दलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।