पुलिस थाना चिंतपूर्णी के तहत गांव घंघरेट में एक बोलेरो गाड़ी चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक घंघरेट निवासी तिलकराज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने शनिवार रात रोज की तरह अपनी गाड़ी को घर से कुछ दूरी पर खड़ा किया, लेकिन जब रविवार सुबह देखा तो गाड़ी वहां से गायब थी।
गाड़ी को संभावित स्थानों पर ढूंढा लेकिन गाड़ी का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उधर, डीएसपी अंब जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।