फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार-बाइक की टक्कर में दो लोग घायल

Tue, 17 May 2016 07:30 PM IST
अमर उजाला ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
 क्षेत्र के जोगीपंगा के पास कार और बाइक की टक्कर में महिला सहित दो लोग जख्मी हुए हैं। घायल महिला के सिर पर गहरी चोटें लगी हैं। जिसे उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुषमा निवासी जालंधर अपने बेटे के साथ शाहतलाई में माथा टेकने जा रही थी। जोगीपंगा के समीप आगे चल रही कार ने अचानक ब्रेक लगा दी। इसके चलते बाइक कार से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार सुषमा देवी के सिर पर चोट आई हैं। जबकि उसके बेटे को मामूली चोटें आई हैं। महिला को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें