फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजरफ्तार बाइक की टक्कर से घायल

Sun, 27 Nov 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : symbolic
विज्ञापन
क्षेत्र के निकटवर्ती गांव बरनोह में सड़क पर पैदल जा रहे एक व्यक्ति को तेजरफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में पैदल जा रहे व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं। घायल को उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे में घायल व्यक्ति की पहचान सतनाम सिंह  निवासी धुसाड़ा तहसील अंब जिला ऊना के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सदर थाना ऊना के तहत शिव स्वरूप निवासी बरनोह जिला ऊना ने शिकायत दर्ज करवाई है कि शनिवार को शाम के समय वह अपने घर के पास आरा मशीन के सामने खड़ा था तो सतनाम सिंह निवासी धुसाड़ा तहसील अंब जिला ऊना पैदल सड़क पर बगांणा की ओर जा रहा था। इस दौरान एक तेजरफ्तार बाइक चालक ने पैदल जा रहे सतनाम सिंह को टक्कर मार दी, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने बाइक चालक संजीव कुमार निवासी भैरा तहसील अंब जिला ऊना के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें