नंगल। कस्बे के निकटवर्ती गांव भलाण में पेश आए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गौरव निवासी भलाण के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवार कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने ट्रैक्टर चानक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, गौरव निवासी भलाण बुधवार देर रात अपने एक्टिवा स्कूटर पर सवार हो कर कलमा से वापस अपने गांव की ओर आ रहा था कि भलाण बस स्टैंड के निकट सड़क में खड़ी एक ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। इससे गौरव की मौके पर मौत हो गई। नया नंगल पुलिस चौकी के प्रभारी केवल सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।