नंगल में दो बाइकों की टक्कर में चार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को उपचार के लिए बीबीएमबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एक युवक की गंभीर हालात को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नंगल के सरकारी सीसे स्कूल (कन्या) के निकट हुए इस हादसे में नंगल के निकटवर्ती गांव तलवाड़ा का रहने वाला हरप्रीत सिंह अपने छोटे भाई मनप्रीत के साथ बाइक पर जा रहा था।