हरोली विस के एक गांव में 8 वर्षीय छात्रा से दुराचार के प्रयास करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित छात्रा के परिजनों की शिकायत पर आरोपी व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
छात्रा को मेडिकल के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी सोमवार सायं उनकी बेटी मोहल्ले में खेल रही थी। इस दौरान मोहल्ले का ही एक व्यक्ति उसे बहला-फुसला कर कमरे में ले गया जहां आरोपी अश्लील हरकतें करने लगा। लड़की के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजनों ने दरवाजा खुलवाया तो देखा बच्ची पूरी तरह से सहमी हुई थी। इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी।
उधर, हरोली डीएसपी अमित शर्मा ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने धारा 376, 511 एवं पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया है।