फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पर डंडे से हमला, तीन पर केस

Sat, 06 Aug 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/बंगाणा
विज्ञापन
हमला
विज्ञापन
उपमंडल के गांव धरेत में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सुखदेई निवासी धरेत ने बताया कि शनिवार सुबह साढ़े दस बजे वह अपने मकान की छत पर थी।
विज्ञापन


इसी दौरान गांव के तीन व्यक्तियों ने पत्थर और डंडे से उस हमला कर शुरू कर दिया। पीड़िता ने बताया कि हमले से बचते हुए छत से भागकर नीचे उतर आई, तो एक व्यक्ति ने उसके बाजू पर डंडे से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान महिला को चोटें आई हैं। महिला का आरोप है कि हमलावरों ने उसे गलियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें