फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालीस ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार

Fri, 21 Apr 2017 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना।
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
उपमंडल अंब के मुबारिकपुर में पुलिस ने एक व्यक्ति को 40 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना अंब के पुलिस कर्मी शुक्रवार को शाम के समय मुबारिकपुर चौक में गश्त पर मौजूद थे।
विज्ञापन


इस दौरान एक व्यक्ति सड़क पर अंब की तरफ पैदल जा रहा था। सड़क पर पैदल जा रहा व्यक्ति पुलिस कर्मियों को देखकर झाड़ियों में छिपने लगा। व्यक्ति को झाड़ियों में छुपता देख कर पुलिस ने उक्त व्यक्ति को काबू कर लिया। इस दौरान उसने एक पॉलीथिन का लिफाफा अपनी जेब से निकाल कर झाड़ियों में फेंक दिया। लिफाफे को चेक करने पर लिफाफे में से 40 ग्राम चरस बरामद की गई। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी शुभम निवासी नकड़ोह तहसील घनारी जिला ऊना के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें