फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार वाहन ने कुचला राहगीर, मौत

Wed, 22 Mar 2017 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
दौलतपुर चौक तलवाड़ा मुख्य सड़क पर बबेहड़ गांव में ईंट भट्ठा के नजदीक एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हालांकि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार को एक व्यक्ति पैदल जा रहा था कि बबेहड़ के पास तेज रफ्तार वाहन ने व्यक्ति को जोरदार टक्कर दे मारी। इससे व्यक्ति बुरी तरह से लहूलुहान हो गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान वाहन चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा। घटनास्थल पर चौकी प्रभारी राजेंद्र पठानिया के नेतृत्व में टीम पहुंची।

एएसआई राजेंद्र पठानिया ने बताया कि मृतक की जेब से कोई पहचान पत्र अथवा कोई कागजात नहीं मिला है जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी है। उधर, डीएसपी अंब जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 279 , 304ए एवं 187 एमवी एक्ट के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि चेक बैरियरों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला जा रहा जिससे जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें