फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों में टक्कर, एक की मौत

Sun, 31 Jan 2016 06:45 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ऊना/हरोली। क्षेत्र के सलोह में दो मोटरसाइकिलों में जबर्दस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में एक 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।
 मृतक की पहचान शिव कुमार निवासी सलोह के रूप में हुई है। वहीं हादसे में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हुआ है, जिसे नाजुक हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मामले की आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार देर दोपहर शिव कुमार निवासी सलोह बाइक से बाजार से गुजर रहा था कि इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार बाइक के साथ उनकी जबर्दस्त टक्कर हो गई। हादसे में शिव कुमार एवं अन्य बाइक पर सवार 17 वर्षीय संग्राम निवासी सलोह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें गंभीरावस्था में 108 की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने शिव कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं संग्राम की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। उधर, पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें