फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक-स्कूटी में टक्कर, दो युवतियां जख्मी

Sat, 16 Jan 2016 06:22 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। क्षेत्र निकटवर्ती झलेड़ा चौक पर ट्रक-स्कूटी में जबर्दस्त टक्कर हो गई। हादसे में दो युवतियां गंभीर रूप से जख्मी हो गई हैं।
विज्ञापन


इनमें एक की हालत गंभीर होने के चलते उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है, जबकि दूसरी का ऊना अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर बाद दीक्षा निवासी बडूही एवं सोनिया निवासी मवा कोहलां स्कूटी पर सवार होकर झलेड़ा चौक के समीप पहुंचीं। इस बीच पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवतियां गंभीर रूप से घायल हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों को 108 की मदद से ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से चिकित्सकों ने दीक्षा की गंभीर हालत के चलते उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें