फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी के विरोध पर युवती को पीटा

Sat, 16 Jan 2016 06:20 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सदर बाजार क्षेत्र के एक मोहल्ला में शुक्रवार की रात घर से बाहर निकली एक युवती के साथ मोहल्ले के एक युवक ने छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने युवती की पिटाई कर दी। जब युवती थाने में शिकायत करने पहुंची तो आरोपी ने उसके घर में घुसकर महिलाओं की पिटाई कर दी। हमले की सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

थाने में दी तहरीर में युवती ने बताया कि वह रात करीब नौ बजे एक बच्चे के साथ घर के पड़ोस में मोबाइल रिचार्ज कराने गई थी, तभी मोहल्ले के एक युवक ने रास्ते में उससे छेडख़ानी कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने उसके कई थप्पड़ जड़ दिए। पीड़िता किसी तरह आरोपी के चंगुल से छुटकर घर पहुंची। वह अपने भाइयों के साथ थाने में शिकायत करने आई, इसी बीच आरोपी ने अपने दो-तीन साथियों के साथ उसके घर पर हमला बोल महिलाओं और बच्चों की पिटाई कर दी। हमले की सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के बाद युवती का परिवार डरा सहमा है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी पक्ष पीड़ित परिवार पर समझौते का दबाव बना रहा है। इंस्पेक्टर जेपी तिवारी आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई और उसकी तलाश में दबिशें दी जा रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें