फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबा मालिक व बस चालक में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंब(ऊना)। मुबारिकपुर में बस की टक्कर के बाद गुस्साए ढाबा मालिक ने बस चालक-परिचालक पर बोतलों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस बीच मारपीट में जमकर लात-घूंसे और कांच की बोतलें चली।
विज्ञापन


वारदात में बस चालक-परिचालक को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

शनिवार दोपहर बाद मुबारिकपुर-होशियारपुर मार्ग पर मुबारिकपुर चौक में होशियारपुर के लिए जा रही पटियाला रोडवेज की बस से स्थानीय ढाबा मालिक को टक्कर लग गई। इस कारण गुस्साए ढाबा मालिक ने दो साथियों के साथ बस के परिचालक और चालक पर हमला कर दिया। कथित रूप से इस दौरान उन्होंने कोल्ड ड्रिंक की बोतल से उन पर हमला कर दिया। इससे उन्हें चोटें आई हैं। घायलों को उपचार एवं मेडिकल के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


डीएसपी अंब मनोज जंवाल का कहना है कि पुलिस ने पीड़ित बस चालक और परिचालक की शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें