फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांभर का शिकार करने पर एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। उपमंडल बंगाणा के जंगलों जंगली जानवर का शिकार करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वन विभाग के आरओ संजीव कुमार ने पुलिस थाना बंगाणा में शिकायत दर्ज करवाई है कि तनोह के पास एक व्यक्ति ने जंगली जानवर का शिकार कर उसे मार दिया। आरोपी की पहचान विधि चंद निवासी तनोह जिला ऊना के रूप में हुई है। एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने वन विभाग आरओ संजीव कुमार की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी विधि चंद के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

डीएफओ यशुदीप ने बताया कि उपमंडल बंगाणा के तनोह के पास जंगल में सांभर का शिकार करने के मामले में पुलिस ने आरोपी विधि चंद के घर से 15 किलो मीट बरामद किया है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपी के घर से एक राइफल भी बरामद की है। विभाग ने जांच के लिए मीट के सैंपल भी संरक्षित कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें