फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार खाई में लुढ़की, बाल-बाल बचा परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भरवाईं (ऊना)। शनिवार शाम भरवाईं मुबारिकपुर सड़क पर आर्यन स्कूल के पास श्रद्धालुओं की कार 20 फुट खाई में जा गिरी। कार में एक ही परिवार के पांच सदस्य थे। गनीमत रही कि हादसे में पांचों लोग सुरक्षित बच गए। सभी को मामूली चोटें आई हैं।

कार में सवार श्रदालु अमृतसर के रहने वाले बताए गए हैं। कार हादसा उस समय हुआ जब श्रद्धालु चिंतपूर्णी मंदिर माथा टेकने आ रहे थे। भरवाईं के नजदीक कार अनियंत्रित होकर 30 फुट गहरी खाई में लुढ़क गई। कार के पलटने का पता लगते ही स्थानीय लोगों संदीप शर्मा, मयंक, साहिल व स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। उन्होंने श्रद्धालुओं को खाई से बाहर निकाला। कार में बैठे सभी श्रद्धालु को मामूली चोटें आई हैं। इनका चिंतपूर्णी अस्पताल उपचार करवाया गया है। घायलों में एक महिला प्रभजोत पुत्री कश्मीर सिंह व जसप्रीत सिंह जख्मी हो गए हैं। दो अन्य युवकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी जगबीर ठाकुर ने बताया कि दोनों जख्मी युवक और महिला को चिंतपूर्णी अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि तीखे मोड़ पर कार पर नियंत्रण न रहने से हादसा हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें