फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप से 108 टीन बिरोजा बरामद

विज्ञापन
शिवबाड़ी में नाकेबंदी के दौरान लगी सफलता - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

गगरेट (ऊना)। शिवबाड़ी अंबोटा मार्ग पर पुलिस ने पिकअप से करीब 108 बिरोजे के टीन बरामद किए। हालांकि चालक अंधेरे में पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इसकी तलाश को पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा पिकअप चालक अवैध तरीके से बिरोजे की तस्करी कर पंजाब के होशियारपुर ले जा रहा था।

पुलिस के अनुसार गगरेट के अतिरिक्त थाना प्रभारी अमरीक सिंह की अगुवाई में बुधवार देर रात को शिवबाड़ी अंबोटा मार्ग पर नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान एक बलेरो पिकअप गाड़ी को पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका। गाड़ी चालक पुलिस को देख कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। जब पुलिस ने जीप की तलाशी ली तो उसमें 108 बिरोजे के टीन गाड़ी में अवैध रूप से रखे थे। प्रति टीन में करीब 16 किलो बिरोजा भरा हुआ था। खेप को बड़ी ही होशियारी से सब्जी की क्रेट के नीचे छिपा कर रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गगरेट थाना अतरिक्त प्रभारी अमरीक सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले में अमित कुमार निवासी कोट पटियाला जिला होशियारपुर के खिलाफ आईएफ की धारा 41, 42 और भारतीय दंड संहिता 379 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें