फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद पर दो गुटों में मारपीट

विज्ञापन
- फोटो : file photo
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

दुलैहड़ (ऊना)।
उपमंडल हरोली के बाथड़ी में बुधवार देर रात जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में झगड़ा हो गया। देखते ही देखते दोनों गुटों में मारपीट शुरू हो गई। इस मारपीट में दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर जमकर लात घूंसे बरसाए। मारपीट में चीख पुकार सुनकर घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। मारपीट में दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को उपचार और मेडिकल के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन


वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार संजीव कुमार निवासी वार्ड-एक गांव बाथड़ी तहसील हरोली जिला ऊना ने टाहलीवाल पुलिस को शिकायत दी है कि सुभाष चंद ने जमीन विवाद को लेकर उससे और उसके पुत्र के साथ मारपीट की। इससे संजीव कुमार और उसके पुत्र राहुल को चोटें आई हैं। घायलों को उपचार और मेडिकल के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डीएसपी गोपाल सिंह वर्मा का कहना है कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें