थाना सारन क्षेत्र में आठ साल के एक बच्चे के साथ पड़ोस में ही रहने वाले नाबालिग बच्चों ने कुकर्म किया। पुलिस ने बच्चे के चाचा की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गत 18 नवंबर को पीड़ित बच्चा घर के पास ही खेल रहा था। इसके साथ कुछ और बच्चे भी खेल रहे थे। खेलते हुए बाकी बच्चे पीड़ित को एक सुनसान स्थान पर ले गए और उनमें से एक ने उसके साथ कुकर्म किया, जबकि बाकी वहीं खड़े थे।
बच्चे ने डर के कारण घर में किसी को कुछ नहीं बताया। मगर तबियत खराब होने पर उसने परिजनों को सारी बात बताई तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना सारन प्रभारी वेदप्रकाश ने बताया कि शिकायतकर्ता ने छह बच्चों पर आरोप लगाया है। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है, जांच में जो बात सामने आएगी उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।