फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप के नाम पर 9.98 लाख की ठगी

Sun, 22 Nov 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऊना, बंगाणा
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल बंगाणा में पेट्रोल पंप खोलने के नाम पर एक महिला के साथ लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। पैसे लेने के बाद भी जब पेट्रोल पंप न लगा तो पीड़ित को शक हुआ। इसके बाद पीड़ित ने बंगाणा थाना में कांगड़ा के दो व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत दी है।
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने धोखाधड़ी मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मलांगड़ पंचायत के गांव अमरेहड़ निवासी गुरदेश शर्मा ने शिकायत दर्ज करवाई कि कि वर्ष 2014 में उनके किसी जानने वाले ने कांगड़ा के दो व्यक्तियों से मुलाकात करवाई।

उन्होंने बंगाणा में किसी स्थान पर इंडियन आयल का एक पेट्रोल पंप खुलवाने का वादा किया। उन्होंने गुरदेश से कुल दस लाख रुपये की मांग की। गुरदेश ने वर्ष 2014 में छह किस्तों में उन्हें लगभग 9.98 लाख रुपये नकद पेट्रोल पंप खुलवाने के लिए दे दिए। इसके बाद जब वे और रुपये की मांग करने लगे तो महिला को उन पर शक हुआ। इसके बाद गुरदेश ने उनको दिए सारे रुपये लौटाने की बात कही।
विज्ञापन


इस पर वे रुपये वापस करने में आनाकानी करने लगे। शिकायतकर्ता ने बताया कि काफी दबाव डालने पर दोनों आरोपियों ने कुछ रुपये के चेक दिए। ये चेक बैंकों में कैश नहीं होने की वजह से खारिज हो गए। इसके बाद मामले की शिकायत बंगाणा पुलिस थाने में दर्ज करवाई।
विज्ञापन


बंगाणा के थाना प्रभारी त्रिलोक चंद ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें