फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात को घर के पास तंत्र-मंत्र करते पकड़ा, ग्रामीणों ने कर दी पिटाई

विज्ञापन
mantra japa
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव में रात के अंधेरे में एक घर के बाहर कथित तंत्र विद्या करते व्यक्ति को ग्रामीणों ने रंगे हाथ धर-दबोचा। लोगाें ने जादू-टोना करने के आरोप में व्यक्ति की जमकर धुनाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों ने तांत्रिक के पास से मुर्गेे की कलेजी, कीलें और चिमटा बरामद भी किया।

आरोप है कि तांत्रिक एक घर के पास कथित तौर पर तंत्र विद्या कर रहा था। इसी दौरान परिवार के सदस्य की नजर तांत्रिक पर पड़ गई। उससे पूछताछ की। तांत्रिक कुछ बोलता कि इससे पहले युवक की नजर मुर्गे की कलेजी, कीलों और चिमटे पर पड़ गई। युवक ने जादू-टोना करने का कारण पूछा। इस पर तांत्रिक संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इस दौरान वहां ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। उन्होंने तांत्रिक की जमकर पिटाई कर दी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रधान को दी। प्रधान ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद ग्रामीणों ने तांत्रिक को पुलिस के हवाले कर दिया। थाना में काफी देर हुई पूछताछ के बाद तांत्रिक ने आरोप स्वीकार कर लिया। बताया जा रहा है कि जिस घर के बाहर तांत्रिक तंत्र विद्या इस्तेमाल कर रहा था, उसी घर के एक पारिवारिक सदस्य से कुछ दिन पहले उसकी बहस भी हुई थी। पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले को लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें