दौलतपुर चौक (ऊना)।
चलेट गांव में रहने वाला एक दुकानदार संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। इस मामले की शिकायत पुलिस के पास कर दी गई है। पुलिस लापता व्यक्ति को ढूंढने का प्रयास कर रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में सूरम सिंह ने बताया कि उनका बेटी शिरोमणी 20 अप्रैल को अंब बाजार में दवाई लाने की बात कहकर निकला था।
एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी घर वापिस नहीं लौटा। परिजनों ने शिरोमणी को ढूंढने का प्रयास किया लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चला। चौकी प्रभारी राजिंद्र पठानिया ने बताया कि पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। लापता व्यक्ति का हुलिया और फोटो चौकियों व थानों को भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।