फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौलतपुर चौक में फिर तोड़ी उद्घाटन पट्टिका

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

दौलतपुर चौक (ऊना)।
गगरेट विस क्षेत्र में अज्ञात शरारती तत्वों ने पूर्व विधायक राकेश कालिया के नाम की उद्घाटन पट्टिका तोड़ डाली। पहले भी उद्घाटन पट्टिकाएं तोड़ी जा चुकी हैं अज्ञैर यह सिलसिला बंद नहीं हो रहा है। इससे गगरेट ब्लॉक कांग्रेस ने कड़ा आक्रोश में है। अब नपं दौलतपुर चौक के कुआं देवी मंदिर परिसर में लगभग साढ़े तीन लाख की लागत से लगाई हाई मास्ट लाइट की उद्घाटन पट्टिका तोड़े जाने का मामला सामने आया है।

इस हाई मास्ट का उद्घाटन पूर्व विधायक राकेश कालिया ने 27 अक्तूबर 2015 को किया था। इससे पहले शातिरों ने नपं गगरेट में स्वागतद्वार, गोंदपुर बनेहड़ा लोअर में पुल के उद्घाटन पट्टिका को तोड़ा है। ब्लॉक अध्यक्ष बलवंत परमार और महासचिव वेद प्रकाश पराशर ने हाई मास्ट लाइट की उद्घाटन पट्टिका तोड़ने की निंदा करते हुए कहा कि सिलसिले वार गगरेट हलके में पूर्व विधायक राकेश कालिया के नाम की उद्घाटन पट्टिका तोड़े जाना किसी साजिश को दर्शाता है। यह उन असामाजिक तत्वों का घिनौना कृत्य है जिनको कांग्रेस सरकार के विकास कार्य पसंद नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उद्घाटन पट्टिकाएं तोड़ने से कांग्रेस के समय में विकास कार्य जनता के मन से नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि जो लोग मंदिर परिसर में जाकर नफरत फैलाने के नाम पर उद्घाटन पट्टिकाएं तोड़ रहे हैं, वो कभी जनहितैषी नहीं हो सकते। उन्होंने जिला प्रशासन से इस बारे में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को अगर पकड़ा न गया और उद्घाटन पट्टिकाएं तोड़ने का सिलसिला बंद न हुआ तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें