फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामीपुर से अफीम की खेती बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नंगल। नंगल पुलिस ने वीरवार सुबह गुप्त सूचना के आधार पर उपमंडल के स्वामीपुर गांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए अफीम की खेती करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

सूत्रों के अनुसार नंगल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नंगल के साथ लगते स्वामीपुर गांव में एक व्यक्ति ने अफीम की खेती की है। सूचना मिलते ही नंगल पुलिस ने थाना प्रभारी सुमित मोर के नेतृत्व और महिला पुलिस की मौजूदगी में छापी मारी की। इस दौरान खेत से अफीम की खेती बरामद कर आगे की कार्रवाई तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नंगल थाना प्रभारी सुमित मोर ने कहा कि गांव में अफीम की खेती होने की जानकारी मिली थी और हमने उक्त स्थल पर जा कर छापा मारा तो एक खेत में लगभग 30 फीट लंबी और लगभग 20 फीट चौड़ी भूमि पर अफीम की फसल बरामद की गई। उन्होंने कहा कि अफीम के पौधों को नष्ट कर कब्जे में लेकर सुखवीर सिंह नामक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें