गगरेट(ऊना)।
गगरेट पुलिस ने शराब माफिया के खिलाफ शिकंजा कस दिया है। पुलिस थाना प्रभारी अमरीक सिंह कि अगुवाई में छेड़े अभियान के तहत पुलिस के हाथ सफलता मिली है। पुलिस ने लोहारली और संघनेई में छापेमारी कर लगभग अवैध शराब की 84 बोतलें बरामद की है। पुलिस की अचानक हुई कार्रवाई से माफिया में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामले के बारे में महिला सहित दो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने देर रात पुलिस ने लोहसरली में छापेमारी की। यहां रमेश चंद के पास से 48 बोतल देसी संतरा और 12 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। पुलिस ने संघनेई में गुप्त सूचना पर एक महिला को 24 बोतल देसी शराब के साथ गिरफ्तार की। गगरेट क्षेत्र में माह भर में ही पुलिस ने अवैध धंधा करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इनमें पहले गगरेट बाजार में लगभग 200 पेटी अवैध शराब की पकड़ी थी। उसके बाद भी विभिन्न प्रकार के नशे के कारोबारियों पर कार्रवाई से क्षेत्र में नशा व्यापारियों में हड़कंप मच गया।