फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश को लेकर दो परिवारों में मारपीट, क्रॉस केस

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

अंब (ऊना)।
उपमंडल मुख्यालय के नैहरियां रोड स्थित वार्ड-3 में दो पक्षों में पुरानी रंजिश के चलते मारपीट हो गई। इस घटना में तीन महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार और मेडिकल के लिए अंब अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक अंब निवासी अनीता राणा ने अपने ही पड़ोस में रहने वाले मदन गोपाल के परिवार पर मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस को दी शिकायत में अनीता ने कहा कि मदन गोपाल की पत्नी और उसकी बहू ने उससे उसके घर के गेट पर आकर गालीगलौज और मारपीट की।
विज्ञापन


मदन गोपाल भी इसमें शामिल हो गया और उसने अनीता के बेटे से मारपीट, जब उसको पति उन्हें छुड़ाने आया तो उसके साथ भी मारपीट की। इसमें अनीता और बेटे आयूष राणा को काफी चोटें आई हैं। दूसरे पक्ष में मदन गोपाल ने थाने पहुंचकर अनीता राणा और उसके परिवार के खिलाफ गालीगलौज और मारपीट का आरोप लगा शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन


मदन गोपाल ने कहा कि मंगलवार शाम को जब उसकी पत्नी व बहू घर से दुकान की तरफ जा रही थी तो अनीता और उसके लड़के ने मारपीट की। डीएसपी अंब मनोज कुमार जंबाल ने बताया कि पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर मामले की शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें