फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पदार्थ सुंघाकर रेल यात्री से 50 हजार, सामान लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना।
क्षेत्र के गांव नंगड़ा निवासी एक व्यक्ति को रेलवे स्टेशन ऊना के समीप अज्ञात लोगों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर लूट लिया। शातिर पीड़ित का 50 हजार नकद के साथ अन्य कीमती सामान ले गए हैं। रेलवे पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार गंगाराम निवासी उत्तर प्रदेश पिछले काफी समय से नंगड़ा में रहकर अपनी रोजी-रोटी कमाता है। मंगलवार रात को वापिस यूपी जाने के लिए गंगाराम ऊना रेलवे स्टेशन से ट्रेन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्ति आए। कुछ देर बात करते हुए बताया कि वे भी यूपी जा रहे हैं। इस दौरान दोनों ने पीड़ित को बिस्कुट खाने को बोला लेकिन उन्होंने मना कर दिया।
विज्ञापन


गंगाराम ने बताया कि कुछ देर बाद एक व्यक्ति ने अपने रुमाल को मेरे मुंह पर रख दिया जिस कारण वह बेहोश हो गया। होश आने पर वह नंगड़ा अपने क्वार्टर में था। रेलवे स्टेशन पर बेहोशी की हालत में पड़े देख रेलवे पुलिस कर्मियों ने गंगाराम की जेब से मिले फोन पर संपर्क पर परिजनों को सूचित किया। इसके बाद उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया।
विज्ञापन


वीरवार सुबह गंगाराम को होश आया जिसके बाद गंगाराम अपने परिजनों के साथ रेलवे स्टेशन चौकी पहुंचा जहां शिकायत दी। रेलवे पुलिस चौकी कार्यकारी इंचार्ज सुषमा रानी का कहना है कि मामले को लेकर शिकायत मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें