फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निसंतान विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी

Thu, 22 Mar 2018 11:16 PM IST
HARDOI
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतका के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोनार कोतवाली क्षेत्र के गांव केहरीपुरवा में एक विवाहिता ने संतान न होने से दुखी होकर फांसी लगा ली। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन



लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम केहरीपुरवा निवासी महेश्वर की पत्नी मीरा (22) का शव गुरुवार सुबह कमरे में फांसी पर लटकता मिला। जानकारी पर मीरा के पिता हरियावां के ग्राम बेलाकपुर निवासी उपदेश बेटी के घर पहुंचे। पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता उपदेश ने बताया कि मीरा का विवाह चार वर्ष पूर्व महेश्वर से किया था। संतान न होने से वह परेशान रहती थी। इसी से उसने फांसी लगा ली।

उन्होंने ससुरालियों पर कोई आरोप नहीं लगाया। मृतका के पति महेश्वर ने बताया कि घर के अन्य सदस्य रात में घर के बरामदे में सोए थे, जबकि मीरा अंदर सोई थी। सुबह कमरे में जाने पर उसका शव फांसी पर लटकता मिला। लोनार के प्रभारी निरीक्षक एसके त्यागी ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। फौती सूचना के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें