फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की चपेट में आने बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरोली (ऊना)। उपमंडल के पंडोगा में दर्दनाक हादसे में ढाई साल के बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान पंडोगा निवासी अरमान पुत्र लश्करी राम के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। घटना के संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


अरमान बीमार था। इसके चलते उसकी बड़ी बहन अनुबाला उसे साइकिल पर बैठाकर गांव में ही एक महिला के पास गले की मालिश करवाने ले जा रही थी। महिला के घर के बाहर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में अनुबाला तो बाल-बाल बच गई, लेकिन साइकिल पर बैठा अरमान ट्रैक्टर के टायर तले कुचला गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे को अचेत अवस्था में फौरन पास के ही अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। डीएसपी हरोली धनंजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें