फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्विफ्ट-बोलेरो में टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
car accident
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

जोल (ऊना)। उपमंडल अंब के दिलवां के स्विफ्ट एवं बोलेरो जीप के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। मृतक की पहचान 32 वर्षीय देविंद्र निवासी धमेटा जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार तलमेहड़ा निवासी संदीप (34) दोस्त देविंद्र के साथ स्विफ्ट कार में सवार होकर अंब की तरफ जा रहे थे। दिलवां के समीप पहुंचने पर कार सामने से आ रही एक बोलेरो गाड़ी से जा टकराई। धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय लोग बाहर आए और कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला। घटना के बाद मौके पर काफी देर तक लोगों की गहमागहमी रही। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। दोनों ही वाहन इस हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। दुर्घटना के तुरंत बाद लोगों ने 108 एंबुलेंस से सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। लेकिन वहां दविंद्र ने जख्मों के ताव न सहते हुए दम तोड़ दिया। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। घायलों के बयान कलमबद्ध किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें