फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले पत्नी को पीटा फिर बचाने के लिए रात भर भटका-GARHWAL

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देहरादून/उत्तरकाशी। मामूली कहासुनी के बाद एक व्यक्ति ने पत्नी को जमकर पीटा। जब हालत खराब हुई तो इलाज के लिए उत्तरकाशी से देहरादून तक दर-दर भटकता रहा। पत्नी ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद वह मृत पत्नी को लेकर थाने पहुंच गया। पुलिस की मार्फत सूचना जब विवाहिता के मायके वालों को मिली तो उन्होंने उसके पति पर हत्या का मुकदमा दर्ज करवा दिया।
जानकारी के मुताबिक उत्तरकाशी के सांद्रा थानांतर्गत मौरी निवासी यशपाल सिंह चौहान वहीं पर मजदूरी करता है। शुक्र वार को यशपाल का पत्नी कविता से विवाद हो गया था। झगड़े के बाद वह घर से बाहर चला गया। करीब 15 मिनट बाद उसे सूचना मिली कि पत्नी कविता ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। यशपाल भागता हुआ घर पहुंचा और पत्नी को सही सलामत पाया। दंपति के बीच फिर से कहासुनी शुरू हो गई। इसी दौरान यशपाल ने पत्नी की पिटाई कर दी जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। गुस्सा शांत होने के बाद यशपाल ने पत्नी की बिगड़ती हालत देख उसे मौरी (उत्तरकाशी) सीएचसी में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने कविता को रेफर कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को करीब डेढ़ बजे यशपाल पत्नी को लेकर 108 एंबुलेंस से पुरोला अस्पताल पहुंचा। यहां भी चिकित्सकों ने हाथ खड़े कर दिए तो मसूरी के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां भी यशपाल को निराशा हाथ लगी। आखिरकार वह पत्नी को लेकर रात करीब साढ़े तीन बजे देहरादून पहुंचा। वह यहां उसे ऑटो में लेकर रातभर भटकता रहा। रात में कविता का शरीर ठंडा पड़ने लगा तो ऑटो चालक दोनों को सहश्रधारा रोड पर उतार कर चलता बना। इसके बाद यशपाल किसी तरह पत्नी को लेकर रायपुर थाने पहुंचा। तब तक कविता की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

रायपुर थाना प्रभारी हेमेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि कविता की मौत की सूचना पुरोला (उत्तरकाशी) पुलिस को दे दी गई है। उन्होंने बताया कि कविता के मायके वालों ने यशपाल के विरुद्घ हत्या सहित विभिन्न आरोपों में पुरोला थाने में मुकदमा दर्ज करवा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें