फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के लिए जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। पुलिस थाना गगरेट के तहत स्थित एक आइसक्रीम फैक्ट्री में कार्यरत यूपी के एक कामगार की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान कल्याण सिंह (23) निवासी दीवारी खुर्द जिला संबल यूपी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कल्याण सिंह गगरेट स्थित एक आइसक्रीम फैक्ट्री में काम करता था। वह फैक्ट्री के साथ बने शेड में ही अपने अन्य साथियों के साथ रहता था। वीरवार सुबह सवा नौ बजे वह बिजली की तारें हटा रहा था कि अचानक करंट की चपेट में आ गया। उसकी चीख सुनकर साथी उसकी तरफ भागे। वह अचेत अवस्था में जमीन पर गिरा हुआ था। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गगरेट लाया गया। लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही गगरेट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें