ऊना। जिला पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले बिगडै़ल चालकों के खिलाफ शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने जिले में अलग-अलग जगह नाकेबंदी कर 123 वाहनों के चालान किए। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि 101 वाहनों के चालानों का मौके पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में 19,100 रुपये वसूले।
84 चालान बिना हेलमेट लगाए दोपहिया वाहन चलाने पर, 14 चालान बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने पर, एक चालान उतावलेपन और लापरवाही से वाहन चलाने पर, दो चालान शराब के नशे में वाहन चलाने पर, दो चालान दोपहिया वाहनों पर ट्रिपल राइडिंग करने पर, सात चालान यातायात संकेतों की अवहेलना करने पर, पांच चालान खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर, दो चालान नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर तथा पांच चालान मोटर वाहन अधिनियम की अन्य धाराओं के तहत किए गए हैं। बिना कागजात के वाहन चलाने पर पुलिस ने एक वाहन को कब्जे में लिया हैै।